Lok Sabha Election 2024: 14 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करेगी BJP, पीएम की बैठक में होगा फाइनल डिसीजन: सूत्र

सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले 14 अप्रैल को बीजेपी अपना घोषणापत्र जारी करेगी। बीजेपी की घोषणापत्र समिति में घोषणापत्र पर काम पूरा किया जा चुका है। वहीं पीएम की बैठक के बाद इसे जारी किया जाएगा।

India Tv Poll: क्या आप प्रशांत किशोर की राहुल गांधी को राजनीति से पीछे हटने की सलाह से सहमत हैं?

India TV Poll: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। इसी बीच प्रमुख राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राजनीति से पीछे हटने की सलाह दी है। ऐसे में क्या आप प्रशांत किशोर की राहुल गांधी को राजनीति से पीछे हटने की सलाह से सहमत हैं? … Read more

BJP के बागी ने कर्नाटक में बढ़ाई पार्टी की टेंशन, पूर्व सीएम के बेटे के सामने अब बड़ी चुनौती

कर्नाटक बीजेपी के बागी नेता के. एस. ईश्वरप्पा के नामांकन दाखिल करते ही अब पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे बी. वाई. विजयेंद्र की चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं।

‘आप की अदालत’ में रेवंत रेड्डी, देखिए शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

Revanth Reddy in Aap Ki Adalat | तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इस बार ‘आप की अदालत’ के कटघरे से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए नजर आएंगे।

कांगड़ा में बड़ा हादसा, 52 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; 21 लोग घायल

कांगड़ा सुरंग के पास 52 श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। बस पलटने की वजह से 21 यात्री घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को उपचार के लिए आरपीजीएमसी टांडा में भर्ती किया गया है।

‘नाम और गांव बदलते तो सुना, परिवार बदलते नहीं’, राहुल गांधी पर भड़कीं स्मृति ईरानी

राहुल गांधी के एक बयान पर स्मृति ईरानी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सभी ने नाम बदलते, गांव बदलते सुना है लेकिन परिवार बदलते किसी ने नहीं सुना है। राहुल गांधी ने वायनाड में कहा कि वायनाड उनका परिणाम है। वहां के लोग वफादार हैं।

Rajat Sharma’s Blog | मोदी ने विपक्ष को भ्रष्टाचार के सवाल पर घेर लिया है

मीसा भारती के छोटे भाई और RJD के स्टार कैंपेनर तेजस्वी यादव ने अपनी बहन के बयान पर ख़ामोशी अख़्तियार कर ली, और उल्टे बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह मुद्दों की बातें नहीं करती, मुद्दों से भटकाने की बात करती है।

Lok Sabha Elections 2024: ‘…अभी तो बदला शुरू ही नहीं हुआ है’, ‘आप की अदालत’ में रेवंत रेड्डी के बयान ने मचाया तहलका

तेलंगाना के मुख्यमंत्री शनिवार, 13 अप्रैल की रात 10 बजे लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ के कटघरे से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा में सबसे ज्यादा मुस्लिम सांसद कब चुनकर आए थे? जानें पूरा ब्यौरा

17 वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। जून महीने में 18 वीं लोकसभा का गठन हो जाएगा। सबकी नजर 18 वीं लोकसभा में मुस्लिमों के प्रतिनिधित्व पर रहेगी।

‘ये तुम्हारे बाप-दादा की…’, कंगना के तीखे हमले पर बोले विक्रमादित्य- कोटि कोटि प्रणाम, हिमाचल में कभी इस्तेमाल नहीं हुई ऐसी भाषा

कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कंगना रनौत ने विक्रमादित्य की तुलना छोटा पप्पू से की और कहा कि ये तुम्हारे बाप-दादा की रियासत नहीं है कि तुम मुझे डरा-धमका के वापस भेज दोगे। अब इस पर विक्रमादित्य ने भी फिल्मों की क्वीन को नसीहत दे डाली।

लोकसभा चुनाव 2024: वोट पाने के लिए पद्मश्री विजेता बेच रहे सब्जी, फूलों की माला बनाई, देखें-VIDEO

Lok sabha elections 2024: तमिलनाडु में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एस दामोदरन की चुनाव प्रचार रणनीति ने सकबा ध्यान आकर्षित किया है। वह कभी सब्जी बेचने लगते हैं तो कभी कुछ अन्य चीजें बेचने लगते हैं।

‘जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो साथ खड़ी होगी बसपा’, मायावती के भतीजे आकाश ने चला मुस्लिम कार्ड

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब जोर पकड़ चुका है। बीजेपी जहां राम मंदिर और सनातन धर्म कार्ड खेलकर विपक्ष की घेराबंदी करने में जुटी है। वहीं, बसपा ने खुलकर मुस्लिम कार्ड खेला है।